भाजपा की जीत की हैट्रिक के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता : सुरेश भट्ट

खबर शेयर करें

सोनजाला में भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक, सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर की चर्चा

समाचार सच, कालाढूंगी डेस्क।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी तेज करने के संकेत दिए हैं। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के सोनजाला (कोटाबाग) में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ग्राम प्रधान पुष्पा पंत के आवास पर आयोजित बैठक में सुरेश भट्ट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

जीत की हैट्रिक के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर
सुरेश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल । 13 नवंबर 2026, शुक्रवार। विनायक चतुर्थी पर करें भगवान गणेश की आराधना, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्य

धामी सरकार के विकास कार्यों का किया उल्लेख
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक ले जाना है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, ABVP से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका धीरज बिष्ट समेत चार गिरफ्तार

बैठक के दौरान सुरेश भट्ट ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि महेश पंत, प्रेमा खत्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल पंत, सुदामा लाल, किरन कपकोटी, मंजू आर्य, बालम मनराल, गोपाल बिष्ट, पवन वर्मा, सुनीता मयाल, ख्याली राम, हिमांशु जोशी, कमल बोरा, चंद्रप्रकाश बुढलाकोटी और चंद्रप्रकाश सनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440