इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट न्यायिक सेवा में चयनित, विद्यालय ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, काठगोदाम डेस्क।
मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट ने सफलता की नई मिसाल पेश की है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस (जे) परीक्षा में चयनित होकर उन्होंने न्यायिक सेवा में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य अभिनंदन किया गया।

अपने पिता खजान भट्ट के साथ विद्यालय पहुंचीं रुचिका का संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक बल्यूटिया, अध्यक्ष डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रमुख (योजना) आयुषी बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा ने स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

हेड गर्ल से न्यायिक सेवा तक का सफर
रुचिका वर्ष 2014 में इसी विद्यालय की हेड गर्ल रह चुकी हैं। वह विद्यालय की बास्केटबॉल टीम की सक्रिय सदस्य भी थीं। विद्यार्थी जीवन में जिस विद्यालय परिसर में उन्होंने अपने सपनों को आकार दिया, वहीं न्यायिक सेवा में चयन के बाद उनकी वापसी ने वर्तमान छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल । 13 नवंबर 2026, शुक्रवार। विनायक चतुर्थी पर करें भगवान गणेश की आराधना, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्य

विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के अनुभव
सम्मान समारोह के दौरान रुचिका ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत को सफलता का आधार बताया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी ठंड

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी किया और शिक्षा, खेल तथा सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में संस्थान की प्रगति की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन शैक्षणिक समन्वयक मनमोहन जोशी ने किया।
रुचिका भट्ट की उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440