उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी ठंड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना के बीच ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के सात जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

इन सात जिलों में बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों के 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फ गिरने से तापमान में गिरावट आने और ठंडी हवाओं का असर निचले क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

देहरादून में बादलों के साथ गरज की संभावना
राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित होने की संभावना भी जताई है। यहां अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। शाम और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण, सीएम धामी बोले- गौसंरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

बदरीनाथ-केदारनाथ में पहले ही हो चुकी है बर्फबारी
बीते दिनों बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई थीं। बदरीनाथ धाम में नर-नारायण पर्वत की चोटियों और केदारनाथ क्षेत्र में बर्फबारी से मौसम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया था। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान गिरने का असर अब आसपास के निचले क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   38 साल से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चला रहे डॉ. आशुतोष पंत, अब हल्द्वानी में 600 फूलों और शोभाकार पौधे बांट रहे निःशुल्क

सुबह-शाम बढ़ रही ठंड, सतर्क रहने की जरूरत
दीपावली के बाद से ही प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम में बदलाव और संभावित बारिश-बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान और नीचे जा सकता है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेकर ही निकलने की सलाह दी जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440