समाचार सच, देहरादून डेस्क।
उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए 24 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों के डिप्टी कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर सहित विभिन्न जिलों में नई तैनातियां की गई हैं।
देहरादून और नैनीताल में कई अधिकारियों की तैनाती
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, पीसीएस राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है। उत्तरकाशी में तैनात बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है, जबकि जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल में तैनाती दी गई है।
चीनी मिल और पंतनगर में भी बदली जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल में पीसीएस अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है।
नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में तैनाती मिली है।
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी फेरबदल
सूची के अनुसार, कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को हरिद्वार में तैनाती दी गई है। वहीं, रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून और सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लगातार दूसरे दिन प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव
गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर को भी शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। अब 12 नवंबर को 24 और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
लगातार हो रहे इन तबादलों के बीच प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासनिक स्तर पर कुछ और बदलाव होने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, आगे होने वाले किसी भी फेरबदल को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



