बच्चों की मुस्कान में दिखता है देश का उज्ज्वल भविष्य, गुंजन तिवारी ने बच्चों संग मनाया बाल दिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी डेस्क।
बाल दिवस के अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी गुंजन तिवारी ने कमलुवागांजा स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ खुशियों के पल साझा किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर न केवल बाल दिवस की खुशियां मनाईं, बल्कि उनसे आत्मीय संवाद कर उनके सपनों, इच्छाओं और भविष्य की योजनाओं को भी जाना। बच्चों की खिलखिलाहट, मासूमियत और उत्साह से पूरा माहौल खुशनुमा नजर आया।

इस विशेष अवसर पर गुंजन तिवारी ने बच्चों से खुलकर बातचीत की और उनकी पसंद-नापसंद, पढ़ाई, खेलकूद तथा भविष्य में कुछ बनने के सपनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से क्षेत्र के विकास को लेकर भी उनके विचार और सुझाव जाने। बच्चों के साथ बिताए इन खुशनुमा पलों को खास बताते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान, उनकी नटखट बातें और आंखों में पलते बड़े-बड़े सपने मन को एक अलग ही सुकून और खुशी देते हैं।

गुंजन तिवारी ने कहा कि बच्चे किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। आज के यही नन्हे-मुन्ने कल देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए बच्चों को केवल बेहतर शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संस्कार, सुरक्षा, प्रोत्साहन और आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   बाल दिवस पर कांग्रेस ने याद किए पंडित नेहरू, सुमित हृदयेश बोले- उनके आदर्शों से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि देश, प्रदेश और विशेष रूप से कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा और अवसरों के अभाव में अपने सपनों से पीछे न रह जाए। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर माहौल और अपनी प्रतिभा को निखारने के समान अवसर मिलने चाहिए। बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल, ‘चलो कुछ अच्छा करें’ समिति ने बांटी पठन-पाठन सामग्री

उन्होंने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सुनहरे भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का भी दिन है। बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए परिवार, समाज और जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

बाल दिवस पर बच्चों के साथ बिताए गए इन आत्मीय पलों के माध्यम से गुंजन तिवारी ने बच्चों के प्रति अपने स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440