हो जाइये सावधान… आपके महानगर में घूम रहे झपट्टामार

खबर शेयर करें

पुलिस की लचर कार्य प्रणाली से झपट्टामार बना रहे हैं लोगों को अपना शिकार

समाचार सच, हल्द्वानी। अगर आप हल्द्वानी महानगर में रहे हैं तो सावधान हो जाइये… क्योंकि आपके महानगर में पुलिस की लचर कार्य प्रणाली से झपट्टामार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ज्ञात हो कि नगर में झपट्टामारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। झपट्टामार महिलाओं के बाद अब युवकों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। रविवार को भी बाइक सवारों ने एक युवक के हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गये। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी अरूण कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश नगर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। बताया जाता है कि रविवार को वह अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्त में बरसाती नहर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो चुका। पीड़ित अरूण ने बाद में कोतवाली में पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। मोबाइल की कीमत 13500 रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद झपट्टामारों की तलाश में घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़ित द्वारा अज्ञात झपट्टामारों के खिलाफ तहरीर सौंप दी है।

यह भी पढ़ें -   नन्हें-मुन्नों ने खेली सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली

ज्ञात हो कि इससे पूर्व में भी नगर में झपट्टामारी की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़कर अधिकांश का खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हुई है। जहां एक ओर पुलिस एक घटना का खुलासा करती है, वहीं दूसरी ओर झपट्टामार फिर से वारदात को अंजाम दे देते हैं। पहले झपट्टामार महिलाओं को अपना निशाना बना रहे थे। लेकिन अब वह युवकों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440