पाबौ क्षेत्र में भालू का आतंक, घास काटने गई महिला पर हमला, हालत गंभीर, एम्स एयरलिफ्ट की तैयारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी डेस्क। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड पाबौ अंतर्गत जंगल में घास काटने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, वहीं बेहतर उपचार के लिए उन्हें एम्स ऋषिकेश भेजने हेतु एयरलिफ्ट की तैयारी की जा रही है।

घटना बुधवार की है ग्राम पंचायत खंडूली निवासी जगदीश सिंह की पत्नी ज्योति देवी अपनी छह अन्य महिलाओं के साथ ओडली गांव के समीप जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने ज्योति देवी पर हमला कर दिया। साथ गई महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक ज्योति देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

यह भी पढ़ें -   24 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि महिला के चेहरे, सिर और पैरों में गहरी चोटें आई हैं तथा स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान खंडूली ठाकुर सिंह ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र में भालू की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की, जानिए विधि व भोग

जिला पंचायत सदस्य भरत रावत ने बताया कि महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सरकार की ओर से बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

उधर, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की टीम को गश्त के लिए तैनात कर दिया गया है। प्रभावित इलाके में जल्द ही पांच कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। पीड़िता को विभागीय मानकों के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440