मारपीट कर मोबाईल व नगदी लूटने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने 24 घंटें में माल के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मारपीट कर मोबाईल व नगदी लूटने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने 24 घंटें में माल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की है।ज्ञात हो कि सोमवार को पीड़ित आजम पुत्र हासम नि0 गुलरघट्टी रामनगर ने थाने आकर सूचना दी कि सायं 3 बजे के आसपास कंजरपड़ाव में 4 लड़कों द्वारा उनके साथ मारपीट, गालीगलौच तथा जान से मारने की धमकी देकर उनका मोबाइल तथा 2000 रुपये लूट ले गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।
वहीं मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी को पुलिस टीम का गठन कर माल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो की मदद एवं आस-पास के लोगों पूछताछ कर घटना में लूट के मोबाइल तथा 2000 रुपये के साथ 3 व्यक्तियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम करनपाल पुत्र दीनानाथ, बिन्टु पुत्र बादल, चंकी ठाकुर पुत्र वेदपाल निवासी जाटव बस्ती भवानीगंज बताया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: आदमखोर गुलदार का अंत, दो हफ्ते बाद वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

पुलिस टीम उ0नि0 राजेश जोशी, हे0का0 राजेश कुमार, का0 विपिन शर्मा, संजय दोसाद शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   08 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440