मारपीट कर स्कूटी में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवक द्वारा तीन लोगों पर गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी व स्कूटी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर सौंप कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में यहां सरदार की कोठी दमुवाढूंगा में किराए में रहने वाले मुक्तेश्वर निवासी बिशन चन्द्र टम्टा ने कहा है कि बीती रात उसे दुकान के पास ही हरीश रौतेला ऊर्फ पप्पू व उसके दो साथियों ने उसे रोक लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि उसकी स्कूटी में भी आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 सितंबर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440