भाजपा की बड़ी बैठक से पहले हल्द्वानी में गणेश पूजन और भूमि पूजन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लिया तैयारियों का जायजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की आगामी 9 सितंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक के सफल एवं मंगलमय आयोजन की कामना के साथ सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन बैंक्वेट में विधिवत गणेश पूजन एवं भूमि पूजन किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए पूजन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन की कामना की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक बड़े संगठनात्मक कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन और आशीर्वाद के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक है।

यह भी पढ़ें -   ज्योलीकोट में दूषित पानी का कहर! 2 की मौत, 250 से ज्यादा बीमार… आखिर तीन महीने तक क्यों नहीं जागा सिस्टम?

उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेशभर से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सहभागी होंगे। बैठक में दो राजनीतिक प्रस्तावों के साथ ही आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तय की जाएगी।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की यह महत्वपूर्ण बैठक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का माध्यम बनेगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 7 सितम्बर 2026, सोमवार | अजा एकादशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

तैयारियों का किया निरीक्षण
गणेश पूजन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला सह प्रभारी रनदीप पोखरिया, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खूब सिंह विकल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रवींद्र बाली, प्रकाश आर्या, मुखानी मंडल अध्यक्ष दलीप नेगी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440