ढोल-नगाड़ों के संग निकली बेला तोलिया की रैली, भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब- हर गली से उठी ‘कुल्हाड़ी’ के समर्थन की हुंकार!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशी बेला तोलिया के समर्थन में गुरुवार को कुरिया गांव और बच्चीनगर की गलियों में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ हुए इस जबरदस्त जनसंपर्क अभियान ने माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और बेला तोलिया के समर्थकों ने घर-घर जाकर ‘कुल्हाड़ी’ चुनाव चिन्ह के लिए वोट मांगे। खास बात यह रही कि जैसे-जैसे प्रचार रैली आगे बढ़ी, लोगों का कारवां उसमें जुड़ता गया। भीषण गर्मी भी न तो कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा कर सकी और न ही जनता का उत्साह।

हर गली से गूंजती ढोल की थापों और “कुल्हाड़ी पर वोट दो” के नारों ने माहौल को जोशीला बना दिया। लोग खुद अपने घरों से बाहर आकर टोली में शामिल होते गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में बेला तोलिया को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि बेला तोलिया एक सादगीभरा, कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व देने वाली नेता हैं। उनके पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता आज भी याद करती है। यही कारण है कि आज जनता का भारी समर्थन उनके साथ है।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

प्रचार अभियान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाठक, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भुवन जोशी, जिला मंत्री कमल पांडे, युवा मोर्चा के कुमाऊं संयोजक हिमांशु मिश्रा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440