समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जायफल और जावित्री को हर घर में भोजन में मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। जायफल की 80 जातियाँ होती हैं। जायफल एक छोट सा और गोल आकार का फल होता है। जायफल पेड़ पर लगने वाला फल है। इसका पेड़ बहुत ऊँचा होता है और जिसका तना चिकना और बड़ा होता है।
जायफल बहुत ही कठोर होता है ज्यादातर लोग इसे तोड़ नहीं पाते हैं लेकिन वो इसे घिसकर प्रयोग करते हैं। इसकी सुगंध और स्वाद मीठा होता है। मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को जायफल कहते हैं। यह बीज चारों ओर से बीजोपांग द्वारा ढँका रहता है। यही बीजोपांग व्यापारिक महत्व का पदार्थ जावित्री है।
इस वृक्ष का फल छोटी नाशपाती के रूप का १ इंच से डेढ़ इंच तक लंबा, हल्के लाल या पीले रंग का गूदेदा होता है। परिपक्व होने पर फल दो खंडों में फट जाता है और भीतर सिंदूरी रंग का बीजोपांग या जावित्री दिखाई देने लगती है। जावित्री के भीतर गुठली होती है, जिसके काष्ठवत् खोल को तोड़ने पर भीतर जायफल प्राप्त होता है।
जायफल के औषधीय गुण-
जायफल में अनेक प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करके हम अनेक रोगों से अपने आप को बचा सकते हैं। इसे अपने औषधीय गुणों की वजह से ही आयुर्वेद में स्थान प्राप्त हुआ है।
जायफल का सेवन करने का तरीका और सही समय
जायफल के चूर्ण को आधे से एक ग्राम की मात्रा में सेवन करना चाहिए। जायफल के तेल को एक से तीन बूंद तक प्रयोग करना चाहिए।वयस्कों को 250 से 500 मिलीग्राम जायफल का प्रयोग सुबह-शाम नास्ते के बाद लेना चाहिए। अगर आप भोजन में जायफल का प्रयोग करते हैं तो अलग से जायफल का सेवन करने की जरूरत नहीं होती है।
जायफल के फायदे-
- जुकाम में फायदेमंद जायफल- जिन लोगों को जुकाम बहुत होता है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप जायफल को पानी में घिसकर नाक के नथुनों पर रख लें इससे आपको जुकाम में बहुत ही फायदा मिलेगा। इससे बंद नाक खुल जाएगी और आपका सिर दर्द भी ठीक हो जायेगा। जायफल को पीसकर एक चुटकी की मात्रा में दूध में मिलाकर देने से जुकाम ठीक हो जाता है।
- अनिंद्रा में लाभदायक–
आजकल काम के बढ़ जाने से ज्यादातर लोग नींद न आने की बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। जिन लोगों को नींद न आने की बीमारी होती है उनके लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। आप जायफल में पानी या घी में घिस कर पलकों पर लगाने से जल्दी नींद आ जाती है। इसे रात को सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में डालकर पिने से भी नींद न आने की बीमारी ठीक हो जाती है। - हृदय शक्तिवर्धक में फायदेमंद जायफल-
अगर आपकी हृदय शक्ति कम है तो आपके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। हृदय की शक्ति को बढ़ाने के लिए एक ग्राम पिसे हुए जायफल की फंकी लेनी चाहिए। ऐसा करने से नाडी की गति ठीक हो जाती है और इससे साथ-साथ घबराहट भी दूर होती है। - जायफल सर दर्द में फायदेमंद-
जिन लोगों के सिर में बहुत दर्द रहता है उनके लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। आप जायफल को कच्चे दूध में घिसकर लेप बना लें इस लेप को ललाट पर लगाने से सिर दर्द से मुक्ति मिल सकती है। - गर्भावस्था की उल्टी में फायदेमंद जायफल-
जिन औरतों को गर्भावस्था के समय उल्टी होती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। अधिकतर महिलाओं को गर्भावस्था के समय उनका जी मचलाने लगता हैं उन्हें पानी में जायफल को घिसकर पिलाने से उल्टी में आराम मिलता है। - कमर दर्द में फायदेमंद जायफल-
जिन लोगों की कमर में बहुत दर्द होता है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप जायफल को पानी में घिसकर उसमें थोडा तिल का तेल मिला ले। इसे थोडा सा गर्म कर लें और ठंडा होने पर इसे कमर पर मालिश करें इससे कमर दर्द ठीक हो जायेगा। - बच्चों के लिए फायदेमंद जायफल-
कभी-कभी आप देख सकते हैं कि कई औरतों के दूध नहीं उतरता है जिसकी वजह से उन्हें अपने बच्चे को बाजार का दूध पिलाना पड़ता है। कई बार बच्चों को बाहर का दूध पचता नहीं है अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा होता है तो द्दुध में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर उसमें एक जायफल को डालकर उबालें। दूध को हल्का गुनगुना करके बच्चे को पिलायें इससे बच्चे को दूध पचने में मदद मिलेगी। - नपुंसकता में फायदेमंद जायफल-
जिन पुरुषों को नपुंसकता से परेशानी होती है तो उनके लिए जायफल बहुत ही लाभदायक होता है। जायफल को घिसकर दूध में मिलाकर हफ्ते में तीन दिन पिलाने से यह बीमारी ठीक हो जाती है। जायफल का प्रयोग यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसे चूर्ण और तेल को शीघ्रपतन की बीमारी को दूर करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। - जोड़ों के दर्द में फायदेमंद जायफल-
बूढ़े लोगों को जोड़ों में दर्द की अक्सर तकलीफ होती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। बराबर-बराबर मात्रा में जायफल का तेल और सरसों का तेल मिलाएं और जोड़ों पर इसकी मालिश करें इससे जोड़ों का दर्द बिलकुल ठीक हो जायेगा। - रोग-प्रतिरोधक क्षमता में फायदेमंद जायफल-
जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। जायफल का सेवन करने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढती है क्योंकि इसमें बहुत से आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। - आँखों के लिए जायफल-
अगर आपकी आँखों की रोशनी कम होने लगती है तो जायफल आपके लिए बहुत लाभदायक होता है। जायफल को पानी में घिसकर लेप बनाएं और इस लेप को आँखों के चारों ओर लगाने से आँखों की रोशनी बढ जाती है। - हिचकी में फायदेमंद जायफल-
अगर आपको हिचकी बहुत आती हैं तो जायफल का प्रयोग आपके लिए बहुत ही लाभकारी है। आप तुलसी के 10 पत्ते लेकर उसमें जायफल के बारीक़ टुकड़े को मिलाकर मुंह में रखकर चबाने से हिचकी आनी बंध हो जाती हैं। आप जायफल को चावल के धुले पानी के साथ घिसकर पियेंगे तो आपको हिचकी आनी बंद हो जाती हैं।
जायफल के नुकसान- - जयफल को अधिक प्रयोग करने से पेट में गैस और जलन होने लगती है।
- जब जायफल का अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है तो यह शराब जैसे नशीले पदार्थ की तरह काम करता है।
- जायफल के लेप को आँखों में जाने से बचाना चाहिए यह आँखों के लिए खतरनाक होता है।
- जायफल का अधिक मात्रा में प्रयोग शरीर के लिए हानिकारक होता है।
- जिनके पेट में सुजन हो उन्हें जायफल का प्रयोग नहीं करना चाहिए यह उनके लिए हानिकारक होता है।
- जिन लोगों को उच्च रक्त चाप को ठीक करने की दवा लेते हैं उन्हें जायफल नहीं खाना चाहिए।
- जायफल को अधिक मात्रा में प्रयोग करने से दिल की धड़कन बढने लगती है।
- जायफल का अधिक मात्रा में सेवन करने से चक्कर आने लगते हैं इस स्थिति में आप गाड़ी न चलाएं यह आपके लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकता है।
- जायफल का अधिक मात्र में प्रयोग करने से नसें कमजोर हो जाती है और हाइपोथर्मिया हो जाता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


