हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवरात्र के पावन अवसर पर शहर की आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब नव युवक संघ द्वारा बरेली रोड स्थित हिमालय फार्म में प्रथम नवरात्र की रात भव्य माता रानी की चौकी का आयोजन किया गया। यह आयोजन संघ परिवार का 33वां जागरण रहा, जिसने भक्ति और उत्साह का नया इतिहास रच दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य जमुना दत्त बहुगुणा द्वारा विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। मुख्य यजमान जगजीत सिंह बंटा एवं उनकी पत्नी कामिनी ने श्रद्धा के साथ माता रानी की आराधना की। पूजा के उपरांत जैसे ही मां की पावन ज्योति प्रज्वलित हुई, पूरा पंडाल “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके बाद भक्ति का रंग और गहरा हो गया, जब कानपुर से आई शर्मा बहनों ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मुरादाबाद से आई प्रसिद्ध भजन गायिका मनीषा रावल ने नीब करौरी महाराज और श्याम बाबा के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। “आजा मां, एक बार मेरे घर आजा मां….” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

पूरे हिमालय फार्म को रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों व फूलमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। माता रानी का दिव्य दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां काली की सुंदर झांकियां झूले में सजाई गईं। इन झांकियों ने हर आने वाले भक्त का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जागरण शुरू होते ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें व्रत रखने वाले भक्तों के लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई थी।
सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा गया। लालकुआं से आए श्री शिव शक्ति सेवा दल के सेवादारों ने निःशुल्क चरण पादुका सेवा के माध्यम से जूते-चप्पलों की सुरक्षा में तैनात रहे, जिससे भक्तजन बिना किसी चिंता के पूरी रात भक्ति में लीन रहे।

पूरे आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरीश पुरी, रामनिवास गुप्ता, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र पुरी, नरेंद्र साहनी, सोनी शर्मा, संजय राजपूत, सनी शेट्टी, सनी मनचंदा सहित संघ परिवार के कई सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440