शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सनातन धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा मानते हैं। इसका संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। मान्यता है कि शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दौरान कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?

तुलसी के पास कौन सा मंत्र बोलें?
अगर आप तुलसी के पास रोज दीया जला रहे हैं तो एक छोटे से मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र ॐ तुलसीदेव्यै नमः है। माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से मन शांत रहता है। बस इसके जाप के समय मन में कोई भी नेगेटिव विचार ना लाएं।

सुख-समृद्धि देगा तुलसी का दूसरा मंत्र
तुलसी के पौधे की पूजा करते वक्त एक दूसरा मंत्र भी पढ़ा जा सकता है। ये तुलसी माता की स्तुति है और इसके जाप से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। ये मंत्र महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी, आधिव्याधिहरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 1 नवंबर 2026, रविवारअहोई अष्टमी पर रवि पुष्य योग का विशेष संयोग, खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ दिन; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

दीया जलाते टाइम कौन सा मंत्र बोलें?
तुलसी के पास दीया जलाते हुए एक और मंत्र का जाप किया जा सकता है। इस मंत्र को कहीं भी दीया जलाते वक्त बोला जा सकता है। ये मंत्र शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते है। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से सुख-समृद्धि आती है और घर के सभी लोग निरोगी रहते हैं। इस मंत्र का जाप करना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

तुलसी के पास दीया कैसे जलाएं
तुलसी के पास दीया जलाने वक्त सफाई का खास ध्यान रखें। पूजा के वक्त हड़बड़ी ना करें। ध्यान रखें कि दीया जलाने से पहले हाथ-पैर अच्छे से धो लें। सूर्यास्त के बाद यहां पर दीया जलाएं और दीए को सीधे जमीन पर ना रखकर उसके नीचे थोड़े से चावल रखें।

तुलसी के पास दीया किस दिशा में जलाएं?
वास्तु शास्त्र मान्यता के अनुसार तुलसी के पास जब भी आप दीया जलाएं तो आपका चेहरा उत्तर या फिर पूर्व दिशा में होना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। दीए को सुरक्षित जगह पर ही रखें। ध्यान रखें कि पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से दीया जलाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440