सट्टे के खाईबाड़ी करते हुए एक स्टोरिया चढ़ा पुलिस हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने एक सटोरिया को रंगेहाथों पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची व 1050 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की इन्द्रानगर छोटी लाइन में सट्टे की खाईबाड़ी चल रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहां छापा मारा। पुलिस ने देखा कि वहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में सटोरिये के पास से पुलिस को 1050 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम अनवर खान पुत्र सद्दन खान निवासी नूरी मस्जिदए उजाला नगर बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 12.20 ग्राम स्मैक के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440