फर्जी छुट्टी की खबरों से रहें सावधान! नैनीताल में 21 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

खबर शेयर करें

जिला प्रशासन ने किया स्पष्ट, अवकाश संबंधी कोई आदेश जारी नहीं हुआ

समाचार सच, नैनीताल। सोशल मीडिया पर नैनीताल जिले में 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को स्कूलों में अवकाश की वायरल हो रही खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 21 जुलाई को जनपद नैनीताल के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से पठन-पाठन होगा। अवकाश घोषित किए जाने संबंधी कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।

प्रशासन ने आमजन, अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 सितंबर 2026, शुक्रवार | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने या फर्जी आदेश प्रसारित करने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शनि मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर ‘भ्रामक प्रचार’ का आरोप, समिति ने प्रेसवार्ता कर बताई 20 साल पुरानी पूरी कहानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440