उत्तराखण्ड मुए थाई एसोसिएशन के भाकुनी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के प्रख्यात कराटे प्रशिक्षक व उत्तराखंड फुल कॉन्टैक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी के द्वारा विगत कई वर्षों से फुल कांटेक्ट कराटे प्रतियोगिता कराकर उनके द्वारा दिये गए सराहनीय योगदान को देखते हुए उत्तराखंड मुए थाई एसोसिएशन द्वारा श्री भाकुनी को एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उक्त जानकारी देव भूमि मुये थाई एसोसिएशन के सचिव नीरज उपाध्याय व उपाध्यक्ष राकेश आर्य ने दी। उपाध्यक्ष राकेश आर्य द्वारा देव भूमि मूये थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेश पंत व अन्य पदाधिकारियों के समक्ष महेंद्र सिंह भाकुनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे सर्वसम्मति से एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वीकार किया। इधर श्री भाकुनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर महानगर के सभी कराटे खिलाड़ियों, अभिभावकों मे खुशी की लहर दौड़ गई हैं।

नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि मुये थाई थाईलैंड का एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है। इस खेल को विश्व के 130 देशों में खेला जाता है। साथ ही इस खेल को एशियन मार्शल आर्ट गेम्स सी गेम्स वर्ल्ड कांम्बेक्ट मार्शल आर्ट गेम्स, वर्ल्ड गेम्स में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गेम फुल कांटेक्ट कराटे से काफी मिलता-जुलता है इसलिए फुल कांटेक्ट कराटे के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल से लौटते ही बड़ा हादसा! 40 मीटर गहरी खाई में गिरी लखनऊ पर्यटकों की टैक्सी, एसडीआरएफ ने बचाईं सात जिंदगियां
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440