भारतीय जनता पार्टी नगर ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम से खरीदी उपयोगी वस्तुएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि व माल्यार्पण किया गया साथ ही उनके द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के साथ गांधी आश्रम से उपयोगी वस्तुओं का क्रय किया गया। नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल जी के नेतृत्व में भाजपा हल्द्वानी नगर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नैनीताल डिस्टिक कॉपरेटिव बैंक प्रांगण में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम कर पुष्पांजलि के साथ माल्यार्पण कर उनको याद किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी के आवाहन पर गांधी आश्रम जाकर वहां से आवश्यकता अनुसार उपयोगी वस्तुओं का क्रय किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री दिनेश खुल्वे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बाेला, विधानसभा विस्तारक विनोद चौहान, नगर महामंत्री मधुकर, नगर उपाध्यक्ष मनीष पाल, कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, नगर मंत्री दीपक मेहरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती गीता जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक बिष्ट, महिला मोर्चा महामंत्री आशा शुक्ला जी अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   NEET विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा प्रदर्शन, गांधी स्मृति पहुंचकर छात्रों को दी श्रद्धांजलि, बोले- जब तक न्याय नहीं, लड़ाई जारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440