राष्ट्रपति को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भीम आर्मी ने प्रेषित किया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अल्पसंख्यक युवती से दरिंदता करने के आरोपियों को फांसी की सजा देने की है। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि देश की राजधानी में 30 अगस्त को अल्पसंख्यक युवती के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कहा है कि इससे पूर्व में भी दलित व अल्पसंख्यक युवतियों व महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जिसके चलते महिलाओं व युवतियों में भय व्याप्त है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से दिल्ली कांड की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को अविलम्ब फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुमाऊं मंडल संरक्षक जीआर टम्टा, मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद, नफ़ीस अहमद खान, उज्ज्वल चौहान, सुलेमान मलिक, इरशाद अहमद, हरीश लोधी, मोहनलाल आर्य, सुंदर लाल बौद्ध, दिलशाद, मोनू कुमार, राजा अंसारी, फ़ाज़िल अंसारी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440