भाजपा में शामिल हुए भीमताल के निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा, दिल्ली में ली सदस्यता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

पार्टी की मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए करेंगे काम: कैड़ा
भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो एक परिवार की तरह अपने कार्यकर्ताओं को जोड़े रखती है। और यही कारण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में मतभेद जैसी कोई बात सामने नहीं आती है। कैड़ा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद वह पार्टी के कार्यकर्ताओं का वैसे ही सम्मान करेंगे, जैसे वह निर्दलीय विधायक रहते हुए अपने समर्थकों का करते आए हैं। कैड़ा ने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के साथ ही हर कार्यकर्ता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए काम करेंगे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। भीमताल विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में मोदी लहर में निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा प्रदेश में चर्चाओं में आने के साथ भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की नजरों में भी आए थे। कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा। वहीं कैड़ा के साथ भीमताल विधानसभा के कुछ जनप्रतिनिधियों के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। विधायक राम सिंह कैड़ा की पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट से नजदीकियां रही हैं।

यह भी पढ़ें -   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बदरी विशाल’ से गूंजा धाम, सीएम धामी रहे मौजूद

राम सिंह कैड़ा का राजनीति कॅरियर
ओखलकांडा ब्लॉक के कैड़ा गांव निवासी राम सिंह कैड़ा ने अपनी राजनीति कॅरियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की। कैड़ा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में वर्ष 1992 में छात्रसंघ अध्यक्ष, 1994 में छात्रसंघ सचिव, 1999-2000 के मध्य छात्रसंघ अध्यक्ष और 2001 में छात्र महासंघ अध्यक्ष रहे। छात्र राजनीति के बाद कैड़ा पूर्ण रूप से राजनीति में उतर गए। कैड़ा वर्ष 2003 में नाई-ढोलीगांव से जिला पंचायत सदस्य और 2008 में भुमका से क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। साथ ही कैड़ा उत्तराखंड राज्य गठन के दौरान राज्य आंदोलनकारी के रूप में फतेहगढ़, बरेली, हल्द्वानी और नैनीताल जेल में भी बंद रहे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने छात्र राजनीति के साथ जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य रहने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ली। कैड़ा कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश सचिव के पदों पर रहे।

यह भी पढ़ें -   23 अप्रैल 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मोदी लहर में जीत हासिल कर रचा था नया इतिहास
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस की सीट पर भीमताल विधानसभा से विधायक के रूप में चुनाव भी लड़ा, लेकिन तब हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2017 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कैड़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर मोदी लहर में जीत हासिल कर नया इतिहास रचा था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440