चार सूत्रीय मांगों को लेकर भोजन माताओं ने किया प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। चार सूत्रीय मांगों को लेकर भोजन माता संगठन ने प्रदर्शन किया। भोजन माताओं ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

भोजन माताएं जिलाध्यक्ष जानकी भंडारी के नेतृत्व में रामलीला मैदान पर एकत्र हुईं। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग कर रही हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। भोजन माताओं को एक साल में सिर्फ 11 माह का मानदेय दिया जा रहा है।

उन्होंने वर्षभर का मानदेय देने की मांग की है। भोजन माताओं से स्कूलों में साफ-सफाई का कार्य भी कराया जाता है जो उचित नहीं है वह खाना बनाने के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं करेंगी। उन्होंने सरकार से भोजन माताओं का 10 लाख रुपये का बीमा करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440