भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा एक तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने एक शराब तस्कर को 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात तिकोनिया में वाहनों की चौकिंग की जा रही थी। इस बीच प्रेम टॉकीज की ओर से आ रही कार संख्या यूके05बी-4444 में काले शीशे लगे पाये गये। इस पर कार को जांच के लिए रोका गया तो उसमें से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से चालक रमेश सिंह कोरंगा पुत्र बहादुर सिंह कोरंगा निवासी झोपड़ा पोस्ट फरसाली, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त शराब को ठेकों से खरीद कर लाया है और उसे बेचने के लिए ले रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440