वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति के भुवन भाष्कर पाण्डे अध्यक्ष तथा पीडी पाण्डे महामंत्री चुने

खबर शेयर करें

समिति के 24वें स्थापना दिवस पर वीरांगना संस्था को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह व नगद धनराशि प्रदान की

समाचार सच, हल्द्वानी (संवाददाता -सुशील भट्ट)। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति का 24वां स्थापना दिवस एवं द्विवार्षिक चुनाव पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच परिसर में सम्पन्न हुआ। द्विवार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी जे.बी. पाण्डे द्वारा समिति के वार्षिक चुनाव 2022-24 के लिए पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गयी। जिसमें भुवन भाष्कर पाण्डे अध्यक्ष, पी.डी. पाण्डे महामंत्री, दयाकृष्ण बल्यूटिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती भगवती बिष्ट उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह जंतवाल कोषाध्यक्ष, दिनेश चन्द्र पंतोला संयुक्त सचिव, एवं आनन्द सिंह भाकुनी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया।

चुनाव सत्र से पूर्व समिति के 24वें अधिवेशन के मुख्यअतिथि डॉ0 चन्द्रशेखर तिवाड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें वर्तमान समय में अपने बच्चों को संस्कार सिखाना सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम सभी वरिष्ठ नागरिकों को चाहिए कि बच्चों से संतुलित व्यवहार करें। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए आनंद सिंह ठठोला ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही अधिवेशन के प्रथम सत्र का समापन व वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गयी। तद्पश्चात समिति के वार्षिक चुनाव 2022-24 के लिए सभी पदों पर एक-एक नामों के नामांकन के उपरान्त सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गयी। साथ ही चुनाव अधिकारी जे.बी. पाण्डे द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए गये।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बंधक बनाकर लूटी किशोरी की अस्मत, मुकदमा दर्ज

इस मौके पर समिति के वरिष्ठ सदस्य एन.बी. गुणवंत ने आज निर्विरोध चुनाव कराने के लिए सभी सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गरीब व असहाय वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य उपचार हेतु प्रतिमाह कुछ न कुछ अंशदान समिति में देना चाहिए। एल.डी. जोशी ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार कराने तथा सदस्यों की संख्या में आ रही कमी को देखते हुए और सक्रिय सदस्य बनाये जाने पर बल दिया। अधिकांश वक्ताओं द्वारा समिति की आय के स्रोत बढ़ाने पर अपने विचार रखे साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित कार्य व आपसी सामंजस्य बढ़ाने पर जोर दिया। अधिवेशन को आज के विशिष्ट अतिथि इंजी0 डी.आर. आर्य तथा वरिष्ठ सदस्य नानकचंद लोहिया द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

यह भी पढ़ें -   नवयुवक संघ ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश उत्सव का किया शुभारम्भ

कार्यक्रम शुरूआत पर वीरांगना संस्था के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आयोजित श्रवण कुमार नाटक की प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा गरीब व असहाय परिवार के बच्चों के लिये कार्य करने वाली वीरांगना संस्था को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह व नगद धनराशि दी गयी। साथ ही संस्था की संचालिका गंुजन बिष्ट अरोड़ा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सी.एम. पाण्डे, बी.डी. पाठक, डी.के. पाण्डे, शंकरदत्त तिवारी, ए.के. जोशी, बी.सी. जोशी, आजाद बिन्दर सिंह, सुनील कुमार अग्रवाल पप्पी, भाष्कर चन्द पाण्डे, जे.के. अस्थाना, श्रीमती कल्पना भण्डारी, एल.पी. पंत आदि उपस्थित थे। अधिवेशन को सम्पन्न कराने में एन.बी. गुणवन्त, विपिन चन्द्र बिष्ट, दयाकिशन बल्यूटिया आदि लोगांे ने विशेष योगदान दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440