समाचार सच, देहरादून। जनपद देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी में सवार तीन लोग थे। मौके पर पुलिस तत्काल पहुंची और सभी का खाई से रेस्क्यू किया गया। हादसा के परिणामस्वरूप तीनों घायल व्यक्तियों को त्यूणी के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, लेकिन एक युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया गया।
घटना के मुताबिक बोलेरो गाड़ी त्यूणी से जाने के दौरान नायली के नजदीक ड्राइवर का गाड़ी का नियंत्रण खो गया और वाहन बेकाबू होकर सीधे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बोलेरो गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो की तत्काल पुलिस और अन्य लोगों के सहायता से खाई से बाहर निकाले गए। तीनों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, लेकिन एक 18 साल की युवती जिनका नाम रिंकी चौहान था, उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया गया। जबकि प्रेम सिंह और तिलक सिंह नारायण सिंह भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रिंकी चौहान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए पुलिस और अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
Big accident due to falling of Bolero vehicle in Tuni area, a girl died



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



