उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी के गौलापार में दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के मानपुर पश्चिम गांव में बुधवार को ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर की पानी की टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। मां को बचाने की कोशिश में दोनों बेटे भी टंकी के भीतर उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घर के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी का लेंटर (ढोला) खोला जा रहा था। इसी दौरान 55 वर्षीय सरस्वती देवी टंकी के पास पहुंचीं और जहरीली गैस की चपेट में आ गईं। मां को बचाने के लिए पहले बड़े बेटे 40 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट ने टंकी में उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह भी बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद छोटे बेटे खुशाल बिष्ट ने दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, मगर वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तीनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट! 14 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

एक ही परिवार की मां और दो बेटों की मौत से मानपुर पश्चिम गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका टंकी में जमा जहरीली गैस के कारण दम घुटने की जताई जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   बिगवाड़ा भट्टा के पास ग्राउंड में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440