कोसी कैफे होमस्टे केस में बड़ा एक्शन, मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर डेस्क। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित कोसी कैफे होमस्टे से जुड़े संवेदनशील प्रकरण में पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए होमस्टे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले से बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले, जिनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय की निगरानी में रामनगर कोतवाली पुलिस टीम ने गहन विवेचना की।

जांच में सामने आया कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी (निवासी कोसी डोलघर, अल्मोड़ा) ने यौन अपराध से जुड़े मामले में आरोपी को संरक्षण और सहयोग प्रदान किया था। इस आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440