निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, उत्तराखंड के इस जिले के एडीएम निलंबित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में बड़ा एक्शन लिया है। देहरादून के एडीएम को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा को पिछले साल वित्त एवं राजस्व का चार्ज दिया गया था। आम चुनाव के दौरान उन पर कई जिम्मेदारियां थी।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन पर लापरवाही के आरोप लगे थे। उनके विभाग में कुछ वित्तीय गड़बड़ियों भी हुई हैं। हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने जिला अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी।

जिला अधिकारी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी। जिस पर रामजी शरण शर्मा को जिले से ट्रांसफर कर दिया था। रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने शनिवार को उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए। उन्हें फिलहाल शासन से अटैच किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440