उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निवेदिता कुकरेती बनीं कुमाऊं आईजी, कई आईपीएस, पीपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए आईपीएस, प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) तथा पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस तबादला सूची में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सबसे अहम बदलाव कुमाऊं रेंज में हुआ है, जहां आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक यह दायित्व संभाल रहीं रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाया गया है।

तबादला सूची के अनुसार विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार एवं फायर सर्विस, कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक यातायात, अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी तथा सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, पीएसी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं योगेंद्र सिंह रावत को आईजी एसडीआरएफ और वरिंदरजीत सिंह को आईजी मुख्यालय बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -   जन्माष्टमी 2026: व्रत के दौरान खान-पान के साथ पूजा और आचरण से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है क्या है वो

नीलेश आनंद भरणे से सचिव पुलिस एवं स्पोर्ट्स कंट्रोल रूम का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। आयुष अग्रवाल को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी देहरादून तथा जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -   राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में भक्तिमय माहौल में मना जन्माष्टमी पर्व

पीसीएस अधिकारियों में देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। राकेश तिवारी को देहरादून का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्हें संयुक्त सचिव मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। वहीं गोपाल सिंह बिनवाल को नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की बनाया गया है।

प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में वीर सिंह को उपसेनानायक आईआरबी प्रथम, लोकजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय, विमल आचार्य को उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग, शांतनु पाराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम तथा अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440