उत्तराखंड में टाइगरों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, कॉर्बेट-राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने, AI निगरानी बढ़ाने और जंगलों की सुरक्षा के लिए दिए कई अहम निर्देश

समाचार सच, देहरादून।
उत्तराखंड सरकार ने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की 23वीं बैठक में फैसला लिया गया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बाघों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाना तथा वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष वाले क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक का अधिक उपयोग किया जाए। इसके तहत ।प् आधारित निगरानी, ड्रोन, कैमरा ट्रैप, क्विक रिस्पांस टीम (फत्ज्), सर्प बचाव किट और सोलर लाइट जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वन्यजीवों के हमलों में मृतक या घायल लोगों को तय समय के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, किसी व्यक्ति द्वारा दूसरों की जान बचाने के लिए साहसिक कार्य करने पर उसे राज्य स्तर पर सम्मानित करने की भी योजना बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   भाजपा की बड़ी बैठक से पहले हल्द्वानी में गणेश पूजन और भूमि पूजन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री ने वन्यजीव पर्यटन को स्थानीय रोजगार से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही हरिद्वार कुंभ सहित संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष फत्ज् तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ में 24 और बागेश्वर में 8 सड़कें बंद, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

बैठक में पर्यावरण अनुकूल सफारी वाहनों को बढ़ावा देने, वन कर्मियों को विशेष प्रोत्साहन देने और वन्यजीव अपराधों की जांच को और प्रभावी बनाने जैसे प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440