उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी एग्जाम में बड़ा खेल! व्हाट्सएप पर ‘लीक जैसे’ सवाल भेजने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

शिवालिक कॉलेज का सहायक प्रोफेसर पुलिस की गिरफ्त में, परीक्षा से पहले छात्रों तक पहुंचे थे प्रश्न पत्र से मिलते-जुलते सवाल; जांच में खुलासा

समाचार सच | देहरादून
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े करने वाले मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और आंतरिक पोर्टल पर ऐसे प्रश्न साझा किए, जिनका बाद में वास्तविक प्रश्नपत्र से काफी हद तक मेल पाया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल को 8 जुलाई को एक ई-मेल के जरिए शिकायत मिली। शिकायत में दावा किया गया कि 3 जुलाई को प्रोफेसर द्वारा छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्न भेजे गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब इन प्रश्नों का मिलान प्रश्नपत्र से किया गया तो कई सवालों में समानता सामने आई।

शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने आंतरिक जांच समिति गठित की। जांच रिपोर्ट में भी यह सामने आया कि आरोपी ने परीक्षा से पहले छात्रों को ऐसे प्रश्न उपलब्ध कराए, जिससे उन्हें अनुचित लाभ मिल सकता था। इसे परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का गंभीर मामला माना गया।

यह भी पढ़ें -   जंतर-मंतर बवाल के बाद नया दावा: 19 वर्षीय छात्र की आंख की रोशनी पर संकट, पैलेट गन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में आमने-सामने

परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर प्रेमनगर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 316, 318(4) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रामनगर में रेस्क्यू के दौरान कोबरा के हमले का शिकार हुआ सर्पमित्र, डसने के बाद भी सांप को सुरक्षित बंद कर खुद पहुंचा अस्पताल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440