पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात! सरकार ने बढ़ाया वर्दी भत्ता, अब मिलेंगे इतने रुपये

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) जवानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए वर्दी भत्ते में 1000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब जवानों को वर्दी भत्ते के रूप में 2500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में शासनादेश विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा द्वारा जारी किया गया है।

सरकार के नए निर्णय के अनुसार, पीआरडी जवानों को 42 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद और उसके बाद हर दो वर्ष में वर्दी भत्ता दिया जाएगा। पहले यह राशि 1500 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

नए प्रावधानों में जवानों के लिए अलग-अलग मौसम के अनुसार यूनिफॉर्म भी निर्धारित किए गए हैं। सर्दियों के लिए अंगोरा कमीज-पैंट, ऊनी जर्सी और फर वाली जैकेट को सूची में शामिल किया गया है। यह सुविधा केवल सुरक्षा कार्यों में तैनात पीआरडी जवानों को जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारियों की सिफारिश पर ही उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें -   होली में किए गये सरल अचूक उपाय, जिससे सभी तरह का संकट हो दूर

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी जवानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। वर्दी भत्ते में की गई यह बढ़ोतरी उनके समर्पण, परिश्रम और चारधाम यात्रा सहित विभिन्न अवसरों पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने का कदम है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440