उत्तराखंड के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगी फ्री हेल्थ वैन, 44 जांचें और कई नई योजनाओं का तोहफा

खबर शेयर करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुरू की श्रमिकों के लिए नई कल्याणकारी योजनाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और रोजगार पर बड़ा फोकस

समाचार सच | देहरादून
उत्तराखंड के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए राज्य सरकार ने कई नई सुविधाओं का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को श्रमिक कल्याण को मजबूत करने के उद्देश्य से नई योजनाओं का शुभारंभ किया और मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना के तहत दो अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल वैन को रवाना किया।

इन मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए अब श्रमिकों को अस्पताल जाने की जरूरत कम होगी। स्वास्थ्य टीम सीधे उनके कार्यस्थल और घर तक पहुंचेगी, जहां एक्स-रे, ईसीजी समेत 44 प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से टेली-कंसल्टेशन की सुविधा भी मिलेगी और जांच के बाद तीन महीने तक स्वास्थ्य की निगरानी भी की जाएगी। फिलहाल इसकी शुरुआत पौड़ी गढ़वाल और चंपावत से की गई है, जिसे जल्द पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री पोषण योजना, शिक्षा सामग्री योजना, स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम तथा योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना की भी शुरुआत की। इन योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता, बच्चों को पढ़ाई का सामान, स्वच्छता किट और योग व वेलनेस का निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। हर वर्ष 210 विद्यार्थियों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा बदलाव! अब सिर्फ 112 पर कॉल, मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, एम्बुलेंस और फायर टीम

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को औजार, साइकिल, सिलाई मशीन, घर बनाने या खरीदने के लिए आर्थिक सहायता तथा वृद्ध श्रमिकों को मासिक पेंशन जैसी सुविधाएं भी लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस बनाम बीजेपी आमने-सामने, कांग्रेस भवन कूच पर पुलिस ने लगाया ब्रेक, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440