दिल्ली धमाका मामला: हल्द्वानी के बनभूलपुरा से इमाम हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियों की रातभर छापेमारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली में हुए बम धमाके की जांच अब उत्तराखंड तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियों को आरोपी उमर की कॉल डिटेल में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से संपर्कों के सबूत मिले हैं। इसी सुराग के आधार पर शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू ने बनभूलपुरा में अचानक छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, टीम ने बिलाली मस्जिद के इमाम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पूछताछ जारी है।

मामले को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने रात में ही बनभूलपुरा और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। शहर के कई हिस्सों में सख्त चेकिंग, संदिग्धों की निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एजेंसियों का मानना है कि उमर के नेटवर्क का दायरा बड़ा हो सकता है, ऐसे में उत्तराखंड से जुड़े अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440