‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता, 33 गुमशुदा सुरक्षित बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्य में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं उनके पुनर्वास के उद्देश्य से 01 जनवरी 2026 से आगामी दो माह के लिए ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन एवं सीओ ऑपरेशन अमित कुमार (नोडल अधिकारी, ऑपरेशन स्माइल) के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल स्तर पर विशेष टीमें गठित की गई हैं।

अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सहित कुल चार टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एक उपनिरीक्षक एवं चार आरक्षी शामिल हैं। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा व्यक्तियों की खोज कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाना तथा पुनर्वास सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें -   क्रियाशाला समिति ने माघ माह में आयोजित किया खिचड़ी भोज, विधायक सुमित हृदयेश हुए शामिल

अभियान की समीक्षा एवं बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आज पुलिस बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी में सीओ ऑपरेशन द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीमों एवं संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनवरी 2026 से प्रारंभ इस अभियान के अंतर्गत अब तक 33 गुमशुदा व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बरामद किया जा चुका है, जो अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सीओ ऑपरेशन ने सभी टीमों को नेटग्रिड, सर्विलांस सिस्टम का अधिकतम उपयोग करने, विभिन्न स्टेकहोल्डर विभागों व एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित करने तथा संभावित स्थानों पर सघन खोज अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों से पूछताछ एवं बरामदगी के दौरान माननीय न्यायालयों एवं आयोगों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

गोष्ठी के दौरान जिला प्रोबेशन विभाग से श्री सूरज कुमार, धरोहर बाल आश्रय गृह से रवि कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन से श्रीमती किरण पंत, वीरांगना संस्था से मानस जोशी, बूब सदस्य प्रकाश चंद्र पुजारी, ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी एवं सदस्य, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो की तकनीकी टीम तथा साइबर टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440