UKPSC का बड़ा अपडेट: गलत एडमिट कार्ड रद्द, 29 अप्रैल को जारी होंगे नए प्रवेश पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि प्रवक्ता संवर्ग (समूह-ग) परीक्षा-2025 के तहत जारी किए गए कुछ प्रवेश पत्रों में तकनीकी त्रुटि सामने आई थी, जिसके चलते अब उन्हें निरस्त कर दिया गया है।

आयोग के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को जारी किए गए एडमिट कार्ड में गड़बड़ी पाई गई थी, खासकर भौतिक शास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र प्रभावित हुए हैं।

इस त्रुटि को सुधारते हुए UKPSC ने निर्णय लिया है कि नए और संशोधित एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 2026 को दोबारा जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

आयोग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पुराने प्रवेश पत्र को तुरंत डिलीट या नष्ट कर दें और नए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 1 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इस बीच अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और किसी भी अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440