समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में लाइन नंबर 11 में एक घर के आगे खड़ी बाइक और स्कूटी में एक युवक ने आग लगा दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना को अंजाम देने वाले नशेड़ी युवक की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपित नशेड़ी युवक को ढूंढ रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन नंबर 14 में रहने वाले हाजी मो इरशाद का राजपुरा में पुराने ऑटो पार्ट्स बिक्री का कारोबार है। हाजी इरशाद शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह नमाज को निकले तो घर के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी जलती हुई देखी तो उनके होश उड़ गये। जब तक वह आग बुझाते दोनों वाहन काफी जल चुके थे। सूचना पर पुलिस ने घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक युवक वाहनों में आग लगाते हुए दिख गया। लोंगों ने उसकी पहचान लाइन नंबर 14 निवासी अकील अहमद के रूप में की है। पता चला है कि अकील नशेड़ी प्रवृति का है। उसे घर वालांे ने भी बेदखल किया हुआ है। हाजी मो इरशाद ने आरोपित अकील के खिलाफ नामजद तहरीर बनभूलपुरा थाने में दी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अकील के गिरफ्त में आने पर आग लगने के कारणों का पता लगेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


