बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सिटी बस की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेम नगर थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भर कर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से सिटी बस को कब्जे ले लिया है। पुलिस के अनुसार बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि देहरादून-प्रेम नगर रोड पर देना बैंक के पास एक बाइक सवार बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल युवक को उपचार के लिये दून अस्पताल भिजवा दिया, जहां उपचार के दौराने उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र मोहनदास निवासी ग्राम जोगियों, तहसील-चकराता देहरादून उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जानकारी करने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक अपनी मोटरसाइकिल से काफी तेज गति से प्रेम नगर से देहरादून की ओर आ रहा था तभी देना बैंक के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सिटी बस की चपेट में आ गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि मृतक नोएडा में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। पुलिस ने घटना स्थल से सिटी बस को कब्जे ले लिया है। पुलिस के अनुसार बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भर कर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440