पीछे से ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बायोटेक कर्मचारी की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पंतनगर/रुद्रपुर।
पंतनगर से जयनगर घर लौट रहे एक बायोटेक कंपनी कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पत्थरचट्टा क्षेत्र में टीडीसी कार्यालय के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय महेंद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि महेंद्र पंतनगर स्थित एक बायोटेक कंपनी में कर्मचारी थे। मंगलवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से जयनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पत्थरचट्टा क्षेत्र में पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। इसी बीच ट्रक चालक ने रुकने के बजाय वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया और करीब एक किलोमीटर दूर आगे अपना वाहन लगाकर ट्रक को रोक लिया।

यह भी पढ़ें -   26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले- आधुनिक शिक्षा से जुड़ें बच्चे

इसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पंतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महेंद्र को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस चालक से पूछताछ के साथ ही हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी पर FIR के विरोध में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में, जमकर हुआ हंगामा

वहीं मृतक के सहकर्मियों का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक का वीडियो भी बनाया था। सहकर्मियों के मुताबिक वीडियो में चालक कथित तौर पर नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। हालांकि पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही महेंद्र के कई सहकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी मौत की खबर सामने आते ही कंपनी के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया है कि महेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे—दो बेटे और दो बेटियां हैं। अचानक हुए हादसे में परिवार के एक सदस्य को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में चालक की भूमिका, उसकी स्थिति और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440