समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में 06 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। कैलेंडर के मत-मतांतर के चलते यह 6 – 7 सितंबर को भी मनाई जा सकती है।
आइए यहां जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के एकदम सरल उपाय, जो आपको हर कष्ट से मुक्ति दिलाने के सक्षम हैं।
सरल उपाय-
माखन-मिश्री
जन्माष्टमी के दिन माखन और मिश्री का भोग लगाकर 1 साल से छोटे बच्चों को अपनी अंगुली से चटाएं।
झूला
इस दिन सुंदर सुसज्जित झूला लाकर उसमें कान्हा जी बिठाएं।
चांदी की बांसुरी
इस दिन चांदी की बांसुरी को लाकर कान्हा को चढ़ाएं। बाद में पूजन संपन्न होने के बाद इसे अपने पर्स में हिफाजत से रखें।
राखी
रक्षाबंधन की तरह ही इस दिन भगवान कान्हा जी और बलराम जी को राखी बांधें।
तुलसी
भगवान श्री कृष्ण के पूजन में तुलसी का प्रयोग जरूर करें।
फूल
हरसिंगार, पारिजात या शैफाली के फूल श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है। अतरू श्री कृष्ण पूजन में इनका प्रयोग अवश्य करें।
फल व अनाज
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन धार्मिक स्थल पर जाकर फल और अनाज दान करें।
गाय-बछड़ा
इस दिन गाय-बछड़े की नन्ही प्रतिमा लाने से भी धन और संतान संबंधी चिंताएं दूर होती हैं।
मोर पंख
मोर पंख श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। अतरू जन्माष्टमी पूजन में इसे जरूर चढ़ाएं।
शंख
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के नंदलाल स्वरूप का शंख में दूध डालकर अभिषेक करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















