भाजपा समर्थित बेला तोलिया का फतेहपुर में भावुक जनसंपर्क अभियान, कहा -सेवा मेरा धर्म है, नारी शक्ति मेरी पहचान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक बेटी के नाते मैं अपने क्षेत्र को कभी अकेला नहीं छोड़ूंगी-यह शब्द कहकर भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी बेला तोलिया ने फतेहपुर बाजार में जनसंपर्क के दौरान लोगों का दिल जीत लिया। शनिवार को रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र में अपने चुनावी अभियान के तहत उन्होंने बुज़ुर्गों से आशीर्वाद लिया, युवाओं से जोश पाया और माताओं-बहनों से आत्मीय संवाद कर भावनात्मक जुड़ाव मजबूत किया।

बेला तोलिया ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में मैंने सेवा, ईमानदारी और समर्पण को अपना धर्म बनाया है। मेरा संकल्प सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर परिवार को विकास और आत्मनिर्भरता की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध पंचायत का निर्माण करना है, जहां हर वर्ग की भागीदारी और हर आवाज़ की सुनवाई हो।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका सबसे बड़ा बल बुज़ुर्गों का अनुभव और युवाओं का जोश है, जो उन्हें हर मुश्किल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

भावुक होते हुए उन्होंने जनता से कहा कि मैं किसी राजनीतिक कुर्सी की नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास की भूखी हूं। मेरा सपना है कि हर घर मुस्कराए, हर बच्चा पढ़े, हर बुज़ुर्ग को सम्मान मिले।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बेला तोलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ष्भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकासश् ही मेरी सोच की बुनियाद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440