भाजपा ने 30 को मनाया ‘बूथ विजय दिवस’

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी जनपद नैनीताल द्वारा ‘बूथ विजय दिवस’ के रूप में मनाते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद नैनीताल में चलाये जा रहे बूथ सत्यापन अभियान के मद्देनजर 943 बूथों में से 610 बूथों का सत्यापन कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि नैनीताल जिले के सभी मण्डलों में कार्याशालाऐं पूर्ण हो चुकी है उक्त बूथ सत्यापन अभियान 25 अगस्त से प्रारम्भ होकर 31 अगस्त 2021 तक चलेगा।
उनका कहना था कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘बूथ विजय दिवस’ के रूप में मनाया गया जिसमें विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों पर जाकर सत्यापन की जानकारी हासिल की।

पत्रकार वार्ता में बूथ सत्यापन अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440