भाजपा सेनापति भगत ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

खबर शेयर करें

घोषित कार्यकारिणी में रितु खंडूड़ी महिला मोर्चा तथा कुंदन लटवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के भारतीय जनता पार्टी के सेनापति बंशीधर भगत ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। घोषित कार्यकारिणी में तीन विधायकों सहित 28 लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, आठ मंत्री शामिल किए गए हैं।

अल्मोड़ा के कुंदन लटवाल को भाजपा युवा मोर्चा तथा पौड़ी की रितु खंडूड़ी को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। जबकि अजेय कुमार प्रदेश महामंत्री (संगठन) तथा पुनीत मित्तल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं भाजपा के अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। वहीं नैनीताल के अंबा दत्त आर्य को अनुसूचित मोर्चा, ऊधम सिंह नगर के राकेश राणा को अनुसूचितजनजाति मोर्चा, हरिद्वार के राकेश गिरी को ओबीसी मोर्चा तथा ऊधमसिंह नगर के अनिल चौहान को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांग बच्चों संग सादगी से सपरिवार मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया हैंडल्स पर टॉप ट्रेंड पर रहा

प्रदेश कार्यकारिणी में नामों की लिस्ट
उपाध्यक्ष- खजान दास, अनिल गोयल, कैलाश वर्मा, पु्ष्कर सिंह धामी, राजकुमारी गिरी, कुसुम कंडवाल, देवेंद्र भसीन, खिलेंद्र चौधरी
प्रदेश महामंत्री (संगठन)- अजेय कुमार
प्रदेश महामंत्री- राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार
प्रदेश कोषाध्यक्ष- पुनीत मित्तल
प्रदेश मंत्री- बलबीर घुनियाल, पुष्कर सिंह काला, आशीष गुप्ता, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य चौहान, नीरू देवी, मधु भट्ट, किरण देवी
प्रदेश कार्यालय सचिव- कौस्तुभानंद जोशी
प्रदेश प्रवक्ता- सुरेश जोशी, विनय रुहेला, विनय गोयल, नवीन ठाकुर, प्रकाश रावत, विनोद सुयाल

यह भी पढ़ें -   १६ सितम्बर २०२४ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…
Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440