भाजपा असफलता छिपाने को बदल रही है मुख्यमंत्री : हरीश रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी असफलता को छिपाने के लिए राज्यों में मुख्यमंत्री बदल रही है। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह, कर्नाटक में बीएस येदुरप्पा के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हटाना इसके ताजा उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री को बदलने से भाजपा का सिमटता जनाधार लौटने वाला नहीं है।

Ad Ad

नगर निगम सभागार में प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग की ओर से आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए आह्वान किया कि भाजपा के दुष्प्रचार का तर्कों के साथ जवाब दें। भाजपा ने प्रदेश में बेरोजगारी दर को काफी बढ़ा दिया है। कांग्रेस की सरकार में विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की गईं व विभिन्न वर्गों के लिए योजनाएं चलाई गई थीं, उन्हें वर्तमान सरकार में बंद कर दिया गया है। सम्मेलन के संयोजक विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप जोशी ने शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रमुख समस्याएं रखीं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया।

यह भी पढ़ें -   पुलिस ने रास्ता भटकी बालिका को परिजनों से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियां, जताया आभार

कार्यक्रम में कांग्रेस विचार विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. जया शुक्ला, राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन त्यागी, पूर्व विधायक राजकुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, ग्रुटा सचिव डा. डेके त्यागी, सुजाता पाल, प्रभूलाल बहुगुणा, श्याम सिंह चौहान, रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440