नितिन नवीन के बयान पर भड़की कांग्रेस, हल्द्वानी में फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला

खबर शेयर करें

राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप, कांग्रेसियों ने की जमकर नारेबाजी

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बयान के विरोध में बुधवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुतला दहन करते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है, वह राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठा रहे हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकतीं।

यह भी पढ़ें -   2027 का ‘विक्ट्री प्लान’ हल्द्वानी से तैयार! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया मंत्र—“बूथ जीतो, चुनाव जीतो”, उत्तराखंड में हैट्रिक का दावा

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव संजय किरोला एवं प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने पद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और अन्य जनसमस्याओं जैसे गंभीर मुद्दे मौजूद हैं, लेकिन भाजपा इन सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रही है।

महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक एवं महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक राजनीति के लिए उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वीरों की भूमि, सैनिकों का योगदान देश के लिए अतुलनीय : नितिन नवीन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं और व्यक्तिगत टिप्पणियों के माध्यम से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए आगे भी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन में हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, भोला दत्त भट्ट, जीवन कार्की, राधा आर्य, रेनू तोमर, भगवती बिष्ट, मंजू दानू, दीप पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मनोज भट्ट, देवेंद्र चूनौतिया, प्रदीप नेगी, रंजीत डसीला, खीम सिंह चौहान, महेन्द्र कुमार, बबलू बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी एवं दीपक दानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440