बीजेपी संगठन ने यूपी के सीएम योगी से चुनाव प्रचार को मांगा समय, इन शहरों में हो सकती है उनकी रैली

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तमाम कैबिनेट मंत्री और विधायक अपनी पूरी ऊर्जा चुनाव प्रचार में लगा रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना है। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है।

भाजपा संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चुनाव प्रचार के लिए समय मांगा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि सीएम योगी स्टार प्रचारक हैं और उनका कार्यक्रम 20 या 21 जनवरी को फाइनल हो सकता है। ऋषिकेश, रुड़की, और हल्द्वानी जैसे प्रमुख शहरों में उनकी रैली कराने की योजना है।

भाजपा नेताओं को विश्वास है कि सीएम योगी की रैली से पार्टी को निकाय चुनाव में बड़ा लाभ मिलेगा। कुलदीप कुमार ने कहा कि सीएम योगी की लोकप्रियता और उनकी छवि पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगी। उनकी रैली से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश बढ़ेगा। इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम भाजपा नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वे प्रदेश भर में जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। भाजपा का पूरा फोकस अपने विकास कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

आपकों बता दें कि निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है। भाजपा सीएम योगी जैसे स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारकर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस भी अपने स्तर पर प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही। चुनावी प्रचार का दौर थमने से पहले भाजपा की योजना है कि बड़े नेता और स्टार प्रचारक मैदान में उतरकर अंतिम समय में मतदाताओं को प्रभावित करें। आने वाले दिनों में सीएम योगी की रैली चुनावी माहौल को और गर्मा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440