प्रदेश में भाजपा करेगी 60 का लक्ष्य पार: आरपी सिंह

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और डबल इंजन के बूते उत्तराखंड में बह रही विकास की बयार से जनता पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करेगी। पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल, लैंसडौन, पौड़ी और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लौटे भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि राज्य के विकास की जो मुहिम भाजपा ने शुरू की है, वह निरंतर आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए अपना विजन जनता के सामने रखा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के साथ थी, है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास की कभी चिंता नहीं की। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सिंह ने बताया कि वह जल्द ही चमोली जिले की थराली, कर्णप्रयाग व बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह पूर्व में ऊधमसिंहनगर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440