दून में सीएम के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, देखें सोशल मीडिया में वायरल वीडियो…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के बाद विवाद हो गया। ऑडिटोरियम से बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। इतना ही नहीं सीएम धामी के सामने ही कार्यकर्ताओं में खूब ताल घूंसे चले। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। प्रदेश सरकार की ओर से इसका कार्यक्रम सर्वे ऑडिटोरियम में किया गया था। कार्यक्रम में सीएम धामी समेत प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस शुरू हो गई। इधर उसी समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने एक युवक की जमकर पिटाई करनी शुरू करी दी और एक-दूसरे के ऊपर खूब लात घूंसे बरसाए। ऐसे में भाजपा की एक महिला पदाधिकारी पीटने वाले युवक को बचाते हुए दोनों पक्षों के बीच में आई और कार्यक्रम से उक्त युवक को बाहर ले गई, तब जाके मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल आरा के साथ युवक द्वारा बदतमीजी की गई थी. जिसके बदले में राहुल नारा के साथ मौजूद उसके तमाम साथियों ने उक्त युवक की धुनाई कर दी। सबसे बड़ी बात ये है कि यह वाकया मुख्यमंत्री के सामने कड़ी सुरक्षा में हुआ। हालांकि बाद में सीएम धामी ने सुरक्षाकर्मियों से घटना की जानकारी मांगी, लेकिन तब तक युवक बाहर जा चुका था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UOU ने जून-2026 परीक्षा सत्र के दो पाठ्यक्रमों का रिजल्ट किया जारी, अन्य परिणाम भी जल्द होंगे घोषित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440