हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
उत्तराखंड में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को हल्द्वानी में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ आयोजित किया। जिला नैनीताल भाजपा अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में स्वर्गीय हरी प्रसाद टम्टा पार्क, पीडब्ल्यूडी कार्यालय तिकोनिया के समीप आयोजित धरने में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों का विरोध किया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उत्तराखंड में जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देकर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

जिला भाजपा अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान सामाजिक एकता, भाईचारे और सम्मान से है और पार्टी इसे कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 7 सितम्बर 2026, सोमवार | अजा एकादशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

वहीं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उत्तराखंड वीर शहीदों की जननी और देवभूमि के रूप में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। भाजपा का आरोप है कि राजनीतिक बयानबाजी के माध्यम से प्रदेश की शांत और सौहार्दपूर्ण सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ में 24 और बागेश्वर में 8 सड़कें बंद, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

धरने में नैनीताल विधायक सरिता आर्य, हल्द्वानी महापौर गजराज बिष्ट, पूर्व महापौर जोगिंदर रौतेला सहित कई नेताओं ने कांग्रेस पर जनता में भ्रम फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया।

धरने में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, हरीश पांडेय, शंकर कोरंगा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र बाली, नीरज बिष्ट, सुरेश गौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440