वंदे मातरम् की गूंज से शुरू हुई बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी में जुटे मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक का बुधवार को हल्द्वानी में राष्ट्रभक्ति के माहौल के बीच शुभारम्भ हुआ। बैठक के उद्घाटन सत्र की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। इस दौरान पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन बैंक्वेट में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री कुन्दन सिंह परिहार, सांसद अजय भट्ट, वरिष्ठ नेता मदन कौशिक, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं कल्पना सैनी सहित प्रदेश के भाजपा विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वंदे मातरम् के साथ शुरू हुए उद्घाटन सत्र में संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की उपलब्धियों और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा और मंथन होने की संभावना है। हल्द्वानी में आयोजित इस बैठक को भाजपा संगठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 10 सितंबर को होगा गौरव सेनानियों का महासम्मेलन, 5000 पूर्व सैनिकों के जुटने का लक्ष्य

बैठक के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें -   मसूरी घूमने निकले व्यापारी की संदिग्ध मौत! सड़क किनारे मिली कार, 200 मीटर नीचे खाई में पड़ा मिला शव

कार्यक्रम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषयों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। अपराह्न में मीडिया ब्रीफिंग भी प्रस्तावित है, जिसके बाद शाम को प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकें रामपुर रोड स्थित होटल अमरदीप में संपन्न होंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440