कांग्रेस प्रत्याशी पर गरजे भाजपा के गजराज बिष्ट, कहा- ‘सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं’

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज अपने प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी वनभूलपुरा में कैमरे बंद करवाकर सनातन धर्म के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिष्ट ने कहा कि चंद मुस्लिम वोटों के लिए सनातन धर्म का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोपः
गजराज बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने वनभूलपुरा में ऐसी कौन-सी गोपनीय बातें कीं जिनके लिए पत्रकारों के कैमरे बंद करवाए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि सनातन धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने की हिमाकत दुबारा न की जाए।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

चुनाव प्रचार और नुक्कड़ सभाएंः
गजराज सिंह बिष्ट ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से की। उन्होंने ऊंचापुल, हरिपुर नायक, जज फार्म, राजपुरा, और दमुवाढूंगा समेत कई इलाकों में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने जनता से हल्द्वानी में कमल खिलाने और भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

वनभूलपुरा हिंसा का जिक्रः
बिष्ट ने 8 फरवरी को वनभूलपुरा में हुई हिंसा का उल्लेख करते हुए राजपुरा क्षेत्र की जनता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान राजपुरा के लोगों ने सुरक्षा कर्मियों का साथ देकर मानवता की रक्षा की।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा भी उतरे मैदान मेंः
भाजपा के प्रचार अभियान में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और हल्द्वानी को मॉडल शहर बनाने का वादा किया। उन्होंने 2200 करोड़ रुपये के विकास पैकेज की जानकारी देते हुए जनता से ष्ट्रिपल इंजन सरकारष् का समर्थन करने की अपील की।

प्रचार अभियान में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, सांसद अजय टम्टा, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, बेला तोलिया, नवीन दुमका, भुवन जोशी, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, किशोर जोशी, प्रमोद पंत, ममता जोशी, भुवन आर्या समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440